आगरालीक्स..यूनिवर्सिटी से सात साल पहले पढ़ाई कर चुके छात्रों को कॉलेजों से मार्च में फ्री दी जाएंगी डिग्रियां. पढ़ें पूरी खबर
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के निर्देश पर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2014-15 , 2015- 16 एवं 2019 -20 की उपाधियों एवं सत्र 2020-21 की अंक तालिकाओं के निशुल्क वितरण की योजना तैयार कर दी गई है। यह उपाधियां और अंक तालिकाएँ दिनांक 22 फरवरी 2022 से लेकर 8 मार्च 2022 तक विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस से आवंटित की जाएंगी।

कुलपति जी ने बताया कि इस बार महाविद्यालयों के प्राचार्यों से इस आशय का घोषणा पत्र भी लिया जा रहा है कि उनके महाविद्यालय के स्तर से सभी विद्यार्थियों को यह उपाधियां और अंक तालिका में निशुल्क वितरित की जाएंगी । किसी भी छात्र छात्रा से किसी भी रूप में शुल्क जमा नहीं कराया जाएगा और यदि किसी छात्र छात्रा द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो महाविद्यालय के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए विश्वविद्यालय को पूर्ण अधिकार होगा ।