Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Dr. Bhimrao Aambedkar University’s Training and Placement Cell started its work…#agranews
आगराएजुकेशन

Dr. Bhimrao Aambedkar University’s Training and Placement Cell started its work…#agranews

120

आगरालीक्स…यूनिवर्सिटी की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने शुरू किया अपना काम. स्टूडेंट्स रोजगार के अवसर उपलबध कराने के लिए किया गया मंथन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय में गठित प्रशिक्षण एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ” (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल) ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रोफेसर यूएन शुक्ला द्वारा आयोजित बैठक में सहायक समन्वयकों प्रोफेसर अनिल गुप्ता और प्रोफेसर एस के जैन के साथ गहन चिंतन मनन किया गया कि विश्वविद्यालय किस प्रकार इस दिशा में तेजी के साथ गतिशील होकर अपने विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकता है ।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे-

  1. आवासीय इकाई के सभी विभागों से अनुरोध किया गया है कि वह प्रकोष्ठ में सहयोग करने के लिए अपने यहां से एक-एक शिक्षक नामित करें । इस हेतु एक पत्र भी जारी किया गया है।
  2. ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिस पर प्रत्येक विभाग अपने विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करेगा।
  3. विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अभी प्रारंभिक रूप से विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
  4. विद्यार्थियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियां द्वारा लिए जाने वाले साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और इस हेतु शीघ्र ही एक सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट एजेंसी के साथ अनुबंध किया जाएगा ।
  5. विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उन्हें साक्षात्कार के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए देश-विदेश के कार्यकारी प्रमुखों , उद्योगपतियों , इन्नोवेटर्स को आमंत्रित किया जाएगा एवं कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।

शनिवार को ज़ूम प्लेटफार्म पर संपन्न हुई बैठक में कुलपति ने प्रोफेसर शुक्ला को निर्देश दिए हैं कि इस दिशा में तेजी से कार्य करें। वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों का डेटाबेस तैयार करें। उच्च पदों पर प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों से संपर्क करें और उनके माध्यम से प्रतिष्ठित और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!