आगरालीक्स…आगरा में फार्मेसी की छात्रा ने किया सुसाइड. एसएन से कोर्स कर रही बहन के घर में मिला शव…
आगरा में फार्मेसी की एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया. उसका शव उसकी बहन के घर में मिला. छात्रा लव मैरिज के बाद से तनाव में थी और वह अपनी बहन के घर रहने के लिए आई थी. खुदकुशी करने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस को यहां किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
एत्मादपुर से कर रही थी डी फार्मा
छात्रा का नाम एकता शर्मा बताया गया है और वह ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली थी. छात्रा एत्मादपुर क्षेत्र से डीफार्मा कर रही थी. बताया जाता है कि छात्रा की लव मैरिज हो चुकी थी लेकिन वह पति से तकरार होने पर दस दिनपहले ही नूरी गेट की बतासे वाली गली में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी. एकता शर्मा की बहन अजनी शर्मा एसएन से कोर्स कर रही है. अंजनी बतासे वाली गली में अनीस चौधरी नामक व्यक्ति के मकान में रहा करती हैं.

बताया जाता है कि शनिवार को अंजनी हाथरस मं एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गइ्र थी. तथी पीछे से घर में मौजूद एकता ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुससाइड कर लिया. आज सुबह अंजनी ने हाथरस से कॉल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. इस पर उसने मकान मालिक को कॉल किया. जब मकान मालिक ने खिडकी से झांककर देखा तो एकता फंदे से लटकी हुई थी. सूचना पर अंजनी मौके पर पहुंच गई और पुलिस को भी बुला लिया गया. शव को फंदे से नीचे उतारा गया. मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.