नईदिल्लीलीक्स… रूस और यूक्रेन संकट और गहरा गया है। रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क और डोनेस्टक को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है।
रूसी मूल की आबादी बाहुल्य हैं दोनों प्रांत
रूस के राष्ट्रपति यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले लुहांस्क और डोनेस्टक को स्वतंत्र देश घोषित करते हुए कहा कि यूक्रेन अमेरिका की एक कॉलोनी बन गया है, जहां कठपुतली सरकार चल रही है। स्वतंत्र देश घोषित किए गए दोनों प्रांतों में रूसी मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति जैलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम डरते नहीं है। उन्होंने पश्चिमी देशों से समर्थन की उम्मीद जताई है।
भारत ने स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन भेजी
भारत ने एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट भेजी
यूक्रेन में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट भेजी है।
यूक्रेन विवाद का हल बातचीत से ही संभवः भारत
साथ ही संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इसका हल बातचीत से ही संभव है।