आगरालीक्स …नर्सिंग की छात्रा का भागवताचार्य और प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ रेप का आरोप। छात्रा का वीडियो बनाकर उसके साथ रेप किया गया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।
मथुरा के वृन्दावन के जमुना पार क्षेत्र निवासी नर्सिंग छात्रा की तहरीर पर वृन्दावन कोतवाली में मोतीझील निवासी भागवताचार्य काष्र्णि नागेंद्र महाराज और प्रोपर्टी डीलर देवेंद्र शुक्ला उर्फ पूरन निवासी पानी गांव थाना जमुना पार के खिलाफ रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

ये है मामला
नर्सिंग छात्रा ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि चार साल पहले पानीगांव निवासी पुष्पेंद्र शुक्ला से प्रेम संबंध थे, 20 मार्च 2018 को वह पुष्पेंद्र शुक्ला के घर पर थी, आरोप है कि पुष्पेंद्र शुक्ला के पिता देवेंद्र शुक्ला आ गए, उन्होंने पुष्पेंद्र की पिटाई लगाई और घर से भगा दिया, छात्रा का आरोप है कि उसके साथ पुष्पेंद्र के पिता देवेंद्र शुक्ला ने रेप किया, देवेंद्र शुक्ला प्रोपर्टी का काम करता ळै और धमकी दी कि उसके बड़े लोगों से संबंध हैं उसका कुछ नहीं कर पाएगी।
प्रोपर्टी डीलर ने भागवताचार्य से कराई मुलाकात
नर्सिंग छात्रा का आरोप है कि प्रोपर्टी डीलर ने 2020 में भागवताचार्य काष्र्णि नागेंद्र महाराज से मुलाकात कराई। छात्रा का आरोप है कि नौकरी लगवाने का लालच देकर भागवताचार्य ने उसके साथ सात जुलाई 2020 में अपने आवास पर बुलाकर रेप किया और वीडियो बना ली। युवती ने फरवरी में दोनों आरोपियों के खिलाफ सुबूत के साथ कोतवाली व्रंदावन में तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। छात्रा का आरोप है कि उसके मोबाइल में इन दोनों के सुबूत हैं जिसे पुलिस ने ले लिया। इसके बाद युवती ने एसएसपी कार्यालय में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। मुकदमा दर्ज न होने पर छात्रा ने आत्मदाह की चेतावनी दी, इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।