नईदिल्लीलीक्स… महिला विश्पकप से पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत को धूल चटा रही है। न्यूजीलैंड ने आज चौथे वन-डे में भी करारी शिकस्त दी है।
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में बनाए 191 रन
न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जा रही है। आज खेले गए चौथे वन-डे मैच को मौसम की खऱाबी के कारण 20-20 ओवर का कर दिया। इसमें न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 का स्कोर खड़ा किया। अमेलिया केर ने 33 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए।
भारतीय टीम के एक के बाद एक विकेट गिरे
न्यूजीलैंड के टारगेट को देखकर भारतीय महिला टीम के हाथ-पैर फूल गए। एक के बाद एक विकेट गिरते गए, जिससे 19 रन पर ही चार विकेट होने पर भारत बैकफुट पर आ गया।
मिताली औऱ घोष ने संभाला पारी को
भारत की ओर से पारी को कप्तान मिताली राज 30 और विकेटकीपर रिचा घोष 52 रन ने ही कुछ संभाला। पूरी टीम 17.5 ओवर में सिमट गई। न्यूजीलैंड की टीम ने मैच 63 रन से जीत लिया।