आगरालीक्स …(Agra News 23rd February 2022).आगरा में कोरोना के 12 दिन बाद रिकॉर्ड केस मिले, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम, एक्टिव केस बढ़े।
जिला प्रशासन ने बुधवार को कोरोना के ताजा आंकड़े जारी किए। 24 घंटे में कोरोना के 50 नए केस मिले हैं। इससे पहले चार फरवरी को 78 नए केस मिले थे, इसके बाद केस कम होने लगे थे और 50 से कम केस मिल रहे थे। एक दिन में छह छह केस भी आए थे लेकिन अब केस बढ़ने लगे हैं।
एक्टिव केस 178 पहुंचे
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 100 से कम हो गए थे लेकिन अब दोबारा से नए केस बढ़ने लगे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 50 नए केस मिले हैं जबकि 28 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के एक्टिव केस 178 हो गए हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में दोबारा बढ़ने लगे केस
कोरोना की तीसरी लहर में पांच फरवरी से कोरोना के केस कम हो गए थे लेकिन अब दोबारा केस बढ़ने लगे हैं। कोरोना के अब 40 से अधिक केस मिल रहे हैं, कोरोना के 40 से 50 नए केस मिल रहे हैं। कोरोना के दोबारा केस बढ़ने लगे हैं।