लखनऊलीक्स… भारत -श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मैच से पहले भारत का एक और दिग्गज खिलाड़ी बाहर हो गया है। इससे पहले दीपक चाहर चोटिल हो चुके हैं।
भारत की टीम लखनऊ पहुंची, अभ्यास करेगी
भारत की क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की अगुआई में लखनऊ पहुंच गई है। वह आज शाम को अभ्यास करेगी। कल श्रीलंका के साथ पहला मैच खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम शाम तक आस्ट्रेलिया से सीधे लखनऊ पहुंचेगी और संभवतः कल अभ्यास करेगी।
सूर्या के हाथ में हेयरलाइन फ्रेक्चर का अंदेशा
भारत के लिए टी-20 में मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव हाथ में चोट लगी है। बताया जा रहा है सूर्या के हाथ में हेयरलाइन फ्रेक्चर हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है। सूर्या के चोट वेस्टइंडीज के साथ तीसरे वन-डे में आई है।
दीपक चाहर, केएल राहुल, अक्षर भी हैं चोटिल
इसी प्रकार आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज और आगरा के खिलाड़ी दीपक चाहर का भी पहले मैच में खेलना संदिग्ध है, वेस्टइंडीज के साथ तीसरे टी-20 में गेंदबाजी के दौरान पैर में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, उनके ओवर की आखिरी गेंद को भी वैंकटेश अय्यर ने फेंका था। इससे पहले केएल राहुल और अक्षर पटेल भी बाहर हो चुके हैं और टीम सलेक्शन से दूर हैं।