आगरालीक्स…आगरा में बस और इको की भिडंत में घायल तीसरे युवक की भी मौत. मंगलवार रात को हुए हादसे में मौके पर हो गई थी दो युवकों की मौत…
आगरा में मंगलवार रात को फतेहाबाद रोड पर इको कार और प्राइवेट बस की भीषण भिड़ंत हुई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ईको कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईको कार में 8 लोग सवार थे। यह सभी फतेहाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात को फतेहाबाद से आगरा के लिए लौट रहे थे। वही जयपुर से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस जैसे ही फतेहाबाद रोड पर पहुंची। सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। इको कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इको कार में 8 लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

जिन दो युवकों की हादसे में मौत हुई थी, उनके नाम फारुख और सोबी की मौत हो गई. फारुख इको चला रहा था. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार दोपहर को इलाज के दौरान घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई. मृतक का नाम गौरव पुत्र सुरेशचंद्र है.