आगरालीक्स…प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव को मिलेगा इस ममता बनर्जी का साथ. रोड शो में दिखाएंगे ताकत…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीन चरण समाप्त हो चुके हैं, जबकि आज यानी बुधवार को चौथा चरण भी समाप्त हो जाएगा. ऐसे में बाकी तीन चरणों के लिए अभी से सभी राजनीतिक दलों ने अपने—अपने प्लान बनाना शुरू कर दिए हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश यादव ने वाराणसी में तीन मार्च को होने वाले अपने रोड शो के लिए अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव तीन मार्च को जनसभा करेंगे और इसके बाद रोड शो भी करेंगे. बड़ी बात ये है कि इस रोड शो में उनका साथ देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगी. ऐसे में अभी से वाराणसी की राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है. दोनेां नेता जनसभा के बाद शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करके वोटरों को लुभाएंगे.

विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव लगातार प्रचार कर रहे हैं. वो हर जगह जाकर जनसभा व रोड शो के जरिए वोटरों को लुभा रहे हैं. इसके अलावा वे लगातार योगी आदित्यनाथ्, भाजपा और वर्तमान यूपी सरकार की नीतियों पर हमला बोल रहे हैं.