आगरालीक्स…(23 February 2022 Agra News) आगरा में इस बार ताज महोत्सव लोगों के लिए बहुत खास होगा. जानिए कितना होगा टिकट. इतनी साल तक के बच्चे देखेंगे फ्री. ये मिलेंगी सुविधाएं
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति का संगम की मिसाल ताज महोत्सव नहीं हुआ है, लेकिन इस बार कोरोना की तीसरी लहर पर पूरी तरह से नियंत्रण है, ऐसे में एक बार फिर से ताज महोत्सव लोगों को देश की संस्कृति और कला से परिचित कराने जा रहा है.
20 मार्च से हो रहा शुरू
आगरा में ताज महोत्सव इस बार 20 मार्च से शुरू होगा जो कि 29 मार्च तक शिल्पग्राम में चलेगा. यहां अभी से इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. साफ—सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

इतनी होगी टिकट
शिल्पग्राम में लगने वाले ताज महोत्सव की इस बार टिकट 50 रुपये प्रति व्यक्ति होगी. यही नहीं महोत्सव में 3 साल से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा.
दर्शकों के लिए बस चलेंगी
आगरा के ताज महोतसव का खास बनाने और दर्शकों की आवाजाही को अधिक बनाने के लिए प्रशासन ने कई खास और महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान दिया हे. सबसे पहले तो दर्शकों को ताज महोत्सव तक पहुंचने के लिए सिटी बस और शटल बस चलाई जाएंगी, जिससे उन्हें आने जाने में कोई परेशानी न हो.
शिल्पग्राम के अलावा सूरसदन व सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर भी हर बार की तरह इस बार कार्यक्रम होंगे.