आगरालीक्स…आगरा में पत्नी के प्यार में पागल पति ने लगाई खुद को आग. बुरी तरह से झुलसा होने पर भी बोला—पत्नी से बहुत प्यार करता हूं….
आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. थाना एत्माद्दौला के नरायच में रहने वाले एक युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. किसी तरह लोगों व परिजनों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में बुरी तरह से झुलसे होने के बाद भी वह पत्नी से प्यार करने की बात कह रहा था.

युवक का नाम रामगोपाल है. वह नरायच के ज्वाला नगर में रहता है. हॉस्पिटल में घायल रामगोपाल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहा है कि वह अपनी पत्नी मनीषा से बहुत प्यार काता है, मगर उसने उसके प्यार की कद्र नहीं की. वह उसके बहुत प्यार काता है. रामगोपाल के परिजनों का कहना है कि उसकी शादी चार साल पहले बोदला में रहने वाली मनीषा के साथ हुई थी. उसकी एक बेटी की जन्म के साथ ही मृत्यु हो गई. मनीष करीब एक साल तक साथ रही लेकिन इसके बाद मायके चली गई और उसके परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा भी दर्ज करा दिया. आरोप है कि मनीष्ज्ञा और उसके परिजन राजनीमा के लिए प्लॉट की डिमांड कर रहे थे. रामगोपाल उसे बेहतद प्यार करता है और उससे रिश्ता बरकरार रखना चाहता है.