आगरालीक्स…यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 60 प्रतिशत से कम हुआ मतदान. समाजवादी पार्टी ने लगाए कई गंभीर आरोप…
यूपी विधानसभा चुनाव का चौथा चरण आज समाप्त हो गया. चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए. शाम आठ बजे तक रिपोर्ट के अनुसार चौथे चरण में कुल 58 प्रतिशत से कुछ अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में हुआ है.

जानिए कहां कितना हुआ मतदान
बांदा में 57.48 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर में 56.96 प्रतिशत मतदान
हरदोई में 55.40 प्रतिशत मतदान
लखीमपुर खीरी में 62.42 प्रतिशतम तदान
लखनऊ में 45.98 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत में 61.42 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 58.32 प्रतिशत मतदान
सीतापुर में 58.30 प्रतिशत मतदान
उन्नाव में 54.12 प्रतिशत मतदान
समाजवादी पार्टी ने लगाए कई गंभीर आरोप
चौथे चरण के मतदान समाजवादी पार्टी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा का आरोप है कि प्रशासन भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी कर रहा है. सपा का आरोप है कि उन्नव जिले में 164 मोहान विधानसभा सीट के बूथ संख्या 228 में जबरदस्ती सपा एजेंट को बाहर कर दिया गया. यहां मतदाताओं का प्रभावित करने का काम किया गया. यही नहीं सपा ने आरोप लगाया कि लखीमपुर जिले की धौरहरा 141 विधानसभा सीट पर बूथ संख्या 55 में भाजपा के नेता प्रशासन के अधिकारियों से मेहमाननवाी कराई और वोटरों पर दबाव बनाने के लिए मतदान भी प्रभावित किया.