Monday , 26 October 2026
Home आगरा Akhilesh Yadav holds public meeting in Ayodhya, targets BJP…#upelection2022
आगराटॉप न्यूज़

Akhilesh Yadav holds public meeting in Ayodhya, targets BJP…#upelection2022

252

आगरालीक्स…अयोध्या में बोले अखिलेश—साइकिल की रफ्तार बहुत तेज है. जनता ने खड़ी कर दी भाजपा की खटिया….

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहराइच और अयोध्या जिले की विभिन्न विधानसभाओं में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर अपील की। जनसभाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने भाजपा की खटिया खड़ी कर दी है, इसीलिए भाजपा नेताओं के घटिया बयान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे काका (काले कानून) गए हैं वैसे ही अब बाबा भी जाने वाले है। सभी चरणों में जनता का हमें समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं पर बात नहीं करते हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता को धोखा दिया है बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा दी है, किसानों को बर्बाद कर दिया है। उनकी आय दोगुनी तो हुई नहीं हुई? भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। बैंकों में जमा जनता का पैसा लेकर उद्योगपति फरार हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हार रही है। साइकिल की रफ्तार बहुत तेज है। भाजपा के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। उनका हर वादा झूठा निकला है। भाजपा सरकार में डीजल पेट्रोल के दाम बहुत बढ़ गए हैं। अगर यह सरकार फिर से आई तो पेट्रोल 200 रुपये तक पहुंच जाएगा। भाजपा सरकार को गरीबों, किसानों, मजदूरों की चिंता नहीं है। लखीमपुर खीरी में मंत्री पुत्र ने किसानों को कुचल दिया। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर साजिश करके तीन काले कानून लाई थी। तीन काले कानूनों से किसानों की खेती छिन जाती। किसानों ने आंदोलन करके भाजपा को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

May be an image of 4 people, people standing and outdoors

भाजपा सरकार ने बिजली भी बहुत महंगी कर दी। बिजली का बिल देखकर जनता को करंट लगता है। समाजवादी सरकार आने पर हर परिवार को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी। बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्रसव के बाद 15 हजार रूपये की धनराशि दी जाएगी। एक करोड़ महिलाओं को 18 हजार रू0 सालाना पेंशन दी जाएगी। राज्य कर्मियों, शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। संविदा पर किसी भी विभाग में कर्मचारी हो उनको रेगुलर किया जाएगा। प्रत्येक फसल की एमएसपी में खरीद होगी। किसानों को सिंचाई मुफ्त होगी। समाजवादी सरकार में पुलिस सिस्टम को अच्छा बनाएंगे, कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे। सभी के साथ न्याय होगा, सबको सम्मान मिलेगा। अन्याय अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भाजपा सरकार ने हवाई अड्डा बनाने और विकास के नाम पर गरीबों को घरों से उजाड़ दिया है। समाजवादी सरकार आने पर किसानों को सर्किल रेट पर बढ़ाकर करीब 6 गुना मुआवजा दिया जाएगा। अयोध्या का चौतरफा विकास कराया जाएगा। पीड़ित परिवारों का गृहकर, जलकर माफ किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। अयोध्या में कार्यकर्ताओं से भेंट के उपरांत राम की पैड़ी, नयाघाट, राज सदन, टेढ़ी बाजार, आंख अस्पताल, तिराहा, कीडगंज, गुदड़ी बाजार, नियाबो चौराहा, रिकाबगंज चौराहा एवं गांधीपार्क सिविल लाईंस क्षेत्र से अखिलेश यादव की विजय यात्रा निकली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!