आगरालीक्स…(26 February 2022 Agra News) आगरा के व्यापारियों ने कहा—न्यू जीएसटी रजिस्ट्रेशन में हो रही परेशानियों को लेकर वित्त मंत्री से करेंगे मुलाकात. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मनाएगा स्वर्ण जयंती वर्ष….
वृंदावन में हुई कोर कमेटी की बैठक
शनिवार को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक बैठक करषणा आश्रम वृंदावन में हुई जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के कौर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मुकुंद मिश्रा ने की। बैठक में कई आवश्यक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया उसमें प्रमुख रूप से 12 अप्रैल को नव नियुक्त कार्य कारिणी का शपथग्रहण समारोह लखनऊ में किया जायेगा। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल अपने 50 वर्ष दिसम्बर 2022 में पूरे करने जा रहा है, इसको लेकर तय हुआ कि 2022- 2023 स्वर्ण जयंती वर्ष कें रूप में मनाया जायेगा।
बैठक में संयुक्त महामंत्री टीएन अग्रवाल नें कहा कि कोरोना काल में जिन व्यापारियों की मृत्यु हुई उनके परिवार वालों को फर्म के नवीन जीएसटी पंजीयन में काफी असुविधा व परेशानी व समय लगा, इस संबंध में प्रदेश पदाधिकारी वित मंत्री से मिलेंगे और मांग रखेंगे कि जिन प्रोपराइटर फर्म के मालिक का निधन हो जाता है उसके नोमिनी या अन्य को जो भी आवेदन करें उसके आवेदन के 24 घंटे में जीएसटी में पंजीकृत कर दिया जाये अथवा नया नंबर शीघ्र दे दिया जा । बैठक में अन्य कईं मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में समापन पर सभी को अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने धन्यवाद देकर आभार वयक्त करते हुए समाप्त किया गया। बैठक में आगरा से शामिल होने वाले टी एन अग्रवाल व राजेश अग्रवाल रहे।