आगरालीक्स… एलपीजी गैस की कीमतों में आज से वृद्धि हो गई है। आगरा में क्या है कीमत जानिये।
कॉमर्शियल सिलेंडर में 105 रुपये की वृद्धि
अमूल दूध में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के बाद आज से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 105 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी है।
कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2049.50 रुपये का

ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि आगरा में एक मार्च से 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2049.50 रुपये का हो गया है। इसमें 105 रुपये की प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई है।
घरेलू गैस सिलेडर उपभोक्ताओँ को राहत, नहीं बढ़े रेट
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 14 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 912.50 पैसे ही रहेगा।
हर महीने की होती है समीक्षा
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर माह की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिव्यू करती हैं। कंपनियों ने एक फरवरी को कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 91.50 पैसे की कमी भी की थी। हालांकि अब कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।