नईदिल्लीलीक्स… बीएसएफ जवान की फायरिंग में एक की मौत,10 जवान घायल। पानी पीकर स्कूल नहीं जाती लड़कियां। साथ में प्रमुख खबरें।
अमृतसर की मेस में की फायरिंग
पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ की मेस में फायरिंग किए जाने से एक जवान की मौत हो गई। 10 घायल हो गए। अमृतसर के खासा में बीएसएफ मेस में एक जवान द्वारा अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।
कटप्पा ने क्यों की फायरिंग, अफसर जानने में जुटे
किसी तरह फायरिंग करने वाले जवान को पकड़ा गया, जिसकी पहचान कटप्पा के रूप में हुई है। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गोलीबारी में एक जवान की मौत हुई है, जबकि घायल 10 जवानों को गुरु नानकदेव अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पटना के स्कूल में पानी पीकर नहीं जाती लड़कियां
बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी स्कूल में लड़कियां घर से पानी पीकर नहीं आतीं क्योंकि स्कूल में शौचालय नहीं है। एजी कॉलोनी में स्थित इस स्कूल की छात्राओँ का कहना है कि शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें गर्मियों में भी बिना पानी के रहना पड़ता है। छह से सात घंटे इस हालत में गुजारने होते हैं।
पुणे में पीएम ने प्रतिमा का अनावरण किया
पीएम मोदी ने आज पुणे के नगर निगम में बनी साढ़े नौ फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा 1850 किलोग्राम गन मैटल से बनी है।
मेट्रो को भी किया शुभारंभ
पीएम इसके बाद पुणे मेट्रो रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने विस्तृत जानकारी ली और खुद टिकट खऱीदने के बाद गरवारे कालेज से आनन्द नगर त का मेट्रो में सफर किया।
रूस की यूक्रेन का नामोनिशान मिटा देने की चेतावनी
रूस औऱ यूक्रेन में जंग 11वें दिन भी जारी रहे। रूस ने दो शहरों में किया सीजफायर भी कुछ घंटों बाद वापस ले लिया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन नहीं झुका तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे। इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्कीं का कहना है कि वह किसी तरह से झुकेंगे नहीं। उन्होंने अमेरिका से फाइटर जेट देने की मांग की है, जिससे वह रूस का मुकाबला कर सकें।