आगरालीक्स…आगरा में बुधवार को 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा तापमान. रात का तापमान भी सामान्य 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक..जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में अब सर्दी लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. घरों व कार्यालयों में दिन के साथ अब रात को भी पंखा चलाना पड़ रहा है. दिन में तो धूप का प्रभाव इतना अधिक होता है कि जरा सी देर धूप में चलने या ठहरने पर पसीना आ रहा है. वहीं रात का भी तापमान अब सामान्य से अधिक हो गया है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. ये 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
आगरा में इसी सप्ताह में गर्मी सताने लग जाएगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन का तापमान इसी सप्ताह के अंत तक 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. होली से पहले मौसम पूरी तरह से गर्मी वाला हो जाएगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.