आगरालीक्स…आगरा के क्रिकेटर राहुल चाहर शादी के बंधन में बंधे. ईशानी जौहर के साथ गोवा में लिए सात फेरे. फोटोज आईं सामने….
आगरा के क्रिकेटर राहुल चाहर आज शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने ईशानी जौहर के साथ गोवा में सात फेरे लिए. गोवा स्थित डब्ल्यू होटल में शाम को उनकी शादी की रस्में हुईैं. राहुल चाहर ने नारंगी रंग का वेस्टर्न कोट और ईशानी ने क्रीम कलर का फ्लोरल प्रिंट वाली लहंगा—चोली पहनी थी. बुधवार को ही इनकी हल्दी की रस्म हुई. फैशन डिजाइनर ईशानी से राहुल चाहर लंबे समय से डेट कर रहे हैं. करीब दो साल पहले दोनों ने जयपुर में सगाई की थी. अब नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी में कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी के भी कई खिलाड़ी शामिल होंगे. उनके चचेरे भाई दीपकर चाहर डायरेक्ट गोवा शादी में पहुंचेंगे.

आगरा में 12 को रिसेप्शन
आगरा वेडिंग डेस्टिनेशन है. बॉलीवुड से लेकर कई सेलिब्रिटी आगरा में ताज के साये में शादी के बंधन में बंधे हैं. हाल ही में डायरेक्टर लव रंजन ने भी अपनी कॉलेज टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद्य से शादी आगरा के पांच सितारा होटल में की है. इस शादी में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण शर्मा, प्रीतम, कार्तिक आर्यन, रकुलप्रीत सिंह, जैकी भगनानी सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हुए. लेकिन आगरा के रहने वाले राहुल चाहर अपनी शादी आगरा में न करके गोवा में करने जा रहे हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि वो आगरा में कुछ नहीं करेंगे. आगरा में राहुल चाहर 12 मार्च को एक पांचसितारा होटल में रिस्पेशन देंगे. ऐसे में आगरा में कई क्रिकेटर्स के पहुंचने की संभावना है.
इस बार पंजाब टीम से खेलेंगे राहुल चाहर
राहुल चाहर इस बार पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में खेलेंगे. इससे पहले चार सीजन में वह मुंबई इंडियंस के साथ खेल चुके हैं. आईपीएल आक्शन 2022 में पंजाब किंग्स ने राहुल चाहर को 5 करोड़ 25 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.