आगरालीक्स…आगरा में घुटने का ऑपरेशन करा चुके मरीज होली मिलन समारोह में खूब थिरके, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए..डॉ. धीरज दुबे का दिया धन्यवाद
होली के उत्सव में इतना आनंदित थे कि थिरकते पैर रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। घुटनों का ऑपरेशन करा चुके मरीजों के लिए होटल ग्रांड इम्पीरियल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्देश्य था उन मिथों को तोड़ना जिसके कारण लोग घुटने का ऑपरेशन कराने से घबराते हैं। जो लोग दो कदम चलने में दस बार सोचते थे आज ब्रज की होली पर डॉक्टर साहब संग धमाल मचा रहे थे। होली उत्सव में 50 से अधिक लोगों ने अपने परिवारीजनों संग जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर फूलों की होली व मरीजों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

सभी अतिथियों का स्वागत जयपुर के ज्विंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. धीरज दुबे ने माथे पर चंदन लगाकर किया। इसके बाद प्रारम्भ हुआ मरीजों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला। जिसमें किसी ने राधा-कृष्ण पर आधारित छंद, दोहे तो किसी ने होली के गीत गाए। साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए। आर्कर्ष गेम भी आयोजित कर वितेजा प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। डॉ. धीरज ने बताया कि पानी की कठोरता के कारण पश्चिम उप्र में जोड़ों की समस्या अधिक है। कहा कि अपने घुटनो को दुरुस्त रखना है तो बार-बार उठना-बैठना व सीढियां चढ़ने से बचे। स्पोर्ट्स शूज का प्रयोग करें। इस अवसर पर डॉ. रवि, डॉ. प्रशान्त, डॉ. ललित, डॉ. सचिन, ज्योति, मरीजों में कमलेश, शिखर चंद जैन, पाराशर जी आदि मौजूद थे।