आगरालीक्स…#आगरा में गर्मी अब पसीना निकालने लगी है. तापमान इसी सप्ताह 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के चांस है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट…
आगरा में गर्मी अब अपना असर दिखाने लगी है. दोपहर को धूप इतनी अधिक तेज है कि पसीना निकल रहा है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा
आगरा में इसी सप्ताह तापमान 35 डिग्री सेलिसयस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग का मानना है कि होली से पहले ही गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर देगी. रात के तापमान में भी इजाफा होगा जो कि 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हे.