आगरालीक्स…आगरा में भाजपा की जीत पर बाजारों में भी उत्साह. व्यापारियों ने बांटे लड्डू…
जौहरी बाजार और हॉस्पीटल रोड बाजार में बांटे लड्डू
भाजपा की जीत पर जनता के साथ साथ यहाँ के व्यापारियों मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में तकरीबन आगरा के सभी बाजारों में व्यापारियों ने अति उत्साह के साथ डीजे लगाकर लड्डू बांटे जा रहे है. इसी क्रम में आज आगरा व्यापार मंडल की सहयोगी संस्थाओं नें भी लड्डू बांटे. दोपहर 1 बजे जौहरी बाजार कमेटी ने आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और उनके पदाधिकारियों का सम्मान कर लड्डू बांटे. उसके बाद दोपहर 3 बजे हॉस्पीटल रोड बाजार में आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी व मंत्री राजेश अग्रवाल का सम्मान कर लड्डू बांटे. उसके बाद बाजार में घूमकर सभी दुकानदारों को भाजपा को भारी बहुमत से जिताने के लिये आभार वयक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया.

टीएन अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों नें चुनावों से पूर्व जनप्रतिनिधियों को बुलाकर उनका सम्मान कर आश्वासन दिया कि व्यापारी वर्ग जिले की सभी सीटों से भाजपा को जितायेगा और उन्होंने यह वादा पुरा कर दिखाया प्रदेश में भाजपा कीं प्रचंड जीत में व्यापारियों का बहुत बड़ा सहयोग मिला है.आगे भी व्यापारी हमेशा भाजपा के सिपाही बनकर उनका साथ देते रहेंगे.