आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी गठबंधन के 24 नामजद व 50—60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज..गिरफ्तारी भी होगी..जानें किस किस का है नाम
आगरा में मतगणना से पहले बुधवार रात को मंडी समिति में हंगामा करने वाले समाजवादी पार्टी व गठबंधन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अब पुलिस एक्शन में आ गई है. मंडी समिति चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह की तहरीर पर समाजवादी गठबंधन के 24 नामजद व 50—60 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हे.
तहरीर के अनुसार एसआई देवेंद्र सिंह ने कहा कि वह बुधवार के मंडी समिति पर अपने साथी कां. मुवीन खा, रत्नेश, नवलकांत व थाना हाजा के पुलिसबल के साथ शांति व्यवस्था व स्ट्रांग रूम पर रखे ईवीएम व गुरुवार को होने वाली विधानसभा मतगणना के लिए ड्यूटी पर तैनात थे. बुधवार रात आठ बजे मंडी समिति पर समाजवादी गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता मतपेटियों को बदलने की झूठी अफवाह फैलाने लगे. इसकी सूचना मेरे द्वारा थाना एत्माद्दौला को दी गई तो मौके पर फोर्स पहुंच गया. इन सभी को एसएचओ ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन ये नहीं माने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिसबल के साथ धक्का मुक्की करने लगे. इससे पुलिसबल के चोटें आईं व अपशब्दों का प्रयोग करने लगे.

तहरीर में लिखा कि सपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा ईवीएम की निगरानी की बात करते हुए मंडी समिति पर आने जाने वाली सभी सरकारी कार्य में लगी सरकारी व निजी गाड़ियों को जबरदस्ती रोककर डिग्गी खोलकर तलाशी लेने लगे. रात करीब साढ़े नौ बजे निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन अधिकारी की गाड़ी को रोककर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे व गाड़ी में रखे निर्वाचन संबंधी कागजात सड़क पर फेंक दिए. यही नही मंडी समिति में काम करने वाले ललित की सफेद रंग की कार को रोककर उसके साथ गाली गलौज की गई व जान से मारने की धमकी दी गई. इससे वहां अफरातफरी मच गई व शांति व्यवस्था भंग होते देख अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंचा. इन सभी के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया गया.
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
राजकुमार
सुनील
कुवर रवी यादव
राजा श्रीवास्तव
सुलेशा श्रीवास्तव
रजनी
सुनील
संजू यादव
रामकुमार पुत्र शेर सिंह
सुनील यादव
रामसहाय यादव पूर्व जिला अध्यक्ष
रामगोपाल बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष
विवेक यादव निवासी शमसाबाद रोड चौकी
लाखन सिंह
रिजवान खान, मुलायम यूथ ब्रिगेड
कुलदीप वाल्मीकि युवजन सभा
नरेंद्र बघेल जिला अध्यक्ष आरएलडी
प्रिंस निवाीस धौलपुर हाउस
रवि यादव राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड
राहुल घोष प्रधान प्रतिनिधि नगला स्वरूप
सुरेश दिवाकर टेढ़ी बगिया
मुरली यादव नगला रामबल
शैलू यादव नगला रामबल
राजपाल यादव पूर्व पार्षद लोहामंडी
50—60 अज्ञात