
28 मार्च को शैंपू, वाशिंग पाउडर से अन्य उत्पाद बनाने वाली बडी कंपनी प्रॉक्टर एंड गेंबल के उत्पाद बेचने वाली पीएंडजी का ऑफिस गैलाना रोड के निर्भय नगर में है। ब्रांच मैनेजर संदीप चौधरी अपने साथ सोमवार दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक में 17 लाख कैश जमा करने के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर कैशियर सोनू भी था, वे निर्भय नगर स्थित कंपनी के कार्यालय से बाइक से निकले, उनके हाथ में 17 लाख रुपये से भरा कैश का बैग था। पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए, बाइक को उनके पास ले जाकर तमंचा निकाल लिया। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कैश से भरा बैग लूट लिया।
एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सरगना अमित दीक्षित तीन साल पूर्व कम्पनी में कैशियर का काम किया करता था। वह जानता था कि कंपनी से लाखों रुपये का कैश बैंक में जमा होने जाता है। उसने हरीपर्वत निवासी संजय चाहर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और अपने सात साथियों के साथ मिलकर लूट की। इनसे दो लाख पंद्रह हज़ार की नगदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मुख्य सरगना अमित दीक्षित और संजय चाहर है। ये लोग एक पशु व्यापारी के साथ लूट की योजना बना रहे थे उसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा।पकडे गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, इनसे कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है। एसएसपी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।
Leave a comment