नईदिल्लीलीक्स… महिला विश्वकप के मैच में भारत ने मंधाना-हरमन के शानदार शतक के बाद मेघना और स्नेह राना की गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम को 155 रन से करारी शिकस्त दी।
मंधाना-कौर ने हरमन जीता
भारत ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए स्मृति मंधाना के शानदार शतक 123 रन और हरमनप्रीत कौर के 109 रन की बदौलत भारत ने 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
डॉटिन ने भारत की चिंता बढ़ाई वेस्टइंडीज की टीम अभी तक अजेय रही है। इंडीज ने पारी की तेज शुरुआत की। डिएंड्रा डॉटिन की धुआंधार 62 रन की बदौलत भारत के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा दीं
राना ने दिलाई राहत फिर गिरे धड़ाधड़ विकेट
स्नेह राना के डॉटिन के आउट करते ही भारतीय टीम हावी हो गई और एक के बाद एक इंडीज के खिलाड़ी आउट होते चले गए। भारत 40.2 ओवर में 162 रन पर समेट दिया। स्नेह राना ने तीन विकेट लिए।