आगरालीक्स…… आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े जारी, जानें आज कितने कोरोना के नए केस मिले।
जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2886 सैंपल लिए गए। एक कोरोना का नया केस मिला है। कोरोना एक एक मरीज ठीक भी हुआ है, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
कोरोना के सात सक्रिय केस
आगरा में कोरोना के सात सक्रिय केस हैं, कोरोना के सभी मरीजों का इलाज घर में ही चल रहा है। अब कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
कोरोना से शुक्रवार को हुई थी मौत
आगरा में 33 दिन बाद शुक्रवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई थी और चार नए केस मिले थे। कोरोना से अभी तक 665 मरीजों की मौत हो चुकी है।