आगरालीक्स… आगरा में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को छोटे सिनेमाघरों में दिखाने के लिए आज विहिप-बजरंग दल ने मेहर सिनेमा पर प्रदर्शन किया।
छोटे सिनेमाघरों में दिखाने की मांग, अभी चल रही है मॉल में
आगरा के तीन मॉल में द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है। निर्माण के समय से ही फिल्म चर्चा में रही है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों दिखाया गया है। आगरा के अन्य सिनेमाघरों में फिल्म नहीं दिखाई जा रही है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर अपनी नाराजगी जताई है।
भगवा झंडे लेकर प्रदर्शन, चेतावनी दी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को बालूगंज स्थित मेहर सिनेमा हॉल के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडे लेकर सिनेमा हॉल पर पहुंचे और संचालक तथा मैनेजर को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दो दिन में फिल्म का प्रदर्शन स्थानीय सिनेमाघरों में शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने दूसरी फिल्मों का प्रदर्शन रोकने की भी धमकी दी है।
शो में नहीं रहा किसी प्रकार का व्यवधान
इस संबंध में सिनेमा हाल के प्रबंधक का कहना है कि विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता आए थे और प्रदर्शन करने के बाद यहां से चले गए। शो के दौरान किसी तरह कोई व्यवधान नहीं रहा।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर बजरंगदल के महानगर संयोजक अनूप वर्मा, विहिप के अभिषेक शर्मा, बंटी ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनुपम पंडित, योगेश निगम, मुकुल गुलजार, पवन धाकड़, दीपक ठाकुर, आकाश शर्मा , राहुल दिवेदी आदि थे।