आगरालीक्स… उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा के एडिमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
प्रिसिंपल हस्ताक्षर औऱ मुहर लगाकर जारी करेंगे
बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। स्कूल प्रबंधक अथवा प्रिसिंपल अपने स्कूल लॉगिन डिटेल्स की मदद से अधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद स्कूलों के प्रधानाचार्य मुहर और हस्ताक्षर करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।
छात्रों को एडमिट कार्ड अपने कॉलेज से लेने होंगे
छात्रों को एडमिट कार्ड के लिए विद्यालयों से संपर्क करना होगा। परीक्षा के जरूरी दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड पर ही दर्ज होंगे। परीक्षा केंद्र में वैध प्रवेश पत्र के जरिये ही जाया जा सकेगा। बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। छात्रों को विधिवत रूप से एडमिट कार्ड होली की छुट्टियों के बाद संभवतः 21 मार्च से वितरित किए जाने की संभावना है।