आगरालीक्स… आगरा में होली पर मिठाई गूझे-गुझिया की बहार छाई हुई है। बादाम-पिश्ते, चॉकलेट फ्लेवर समेत तमाम वैरायटी मौजूद हैं।
जीएमबी स्वीट्स के स्वामी विकास गोयल ने बताया कि होली पर स्पेशल गुझियों की वैरायटी तैयार की गई है। ड्राईफूट गूंझिया, चॉकलेट गुझिया, मिक्स फ्रूट गुझिया, मैंगो गुझिया, पिश्ता गुझिया, बादाम गुझिया मौजूद है। गुझिया के रेट 420 रुपये प्रति किलो से 900 रुपये प्रतिकिलो के बीच हैं।
गोपालदास पेठे वालों के यहां भी गुझिया
गोपालदास पेठों वालों के स्वामी विनोद कुमार गोयल ने बताया कि होली के मौके पर गुझिया के साथ नमकीन की भी कई वैरायटी उनके यहां उपलब्ध है।
केसरी बादाम ठंडाई के साथ कुल्फी और बर्फी का मजा
होली के मौके पर बाजार में ठंडाई भी है, जिसमें केसरी बादाम ठंडाई, ठंडाई बर्फी, ठंडाई कुल्फी की वैरायटी भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ठंडाई की बोटल की रेंज 55 रुपये से शुरू होती है।