आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की मौत. दाह संस्कार में पहुंची पुलिस. जलती चिता को बुझाकर अवशेष किए इकट्ठे….पढ़ें पूरी खबर
आगरा के फतेहाबाद स्थित गांव नयापुरा में रविवार को पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता के अवशेष इकट्ठे कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों की हत्या कर चुपचाप दाह संस्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

फतेहाबाद के गांव ईंधोन निवासी विजय पाल ने बताया कि पांच साल पहले उसने अपनी बेटी रेखा की शादी नयापुरा के रहने वाले मुकेश के साथ की थी. रेखा का एक साल का बेटा भी है. आरोप है किशादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए रेखा का उत्पीड़न किया करते थे. इसी वजह से शनिवार रात को उन्होंने रेखा की हत्या कर दी. इस मामले का खुलासा न हो सके इसलिए चोरी से विवाहिता की लाश को जंगल में ले जाकर जला दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि विवाहिता की हत्या कर शव जलाने की सूचना मिली है. मौके से शव के अवशेषों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा