आगरालीक्स…. आगरा में स्कूल खुलने से पहले 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। 12 से 14 साल के बच्चों को आज 52 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी, जानें कहां लग रही वैक्सीन।
आगरा में 12 से 14 साल तक के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है, इससे पहले 15 से 18 साल के किशोरों को तीन जनवरी से वैक्सीन लगाई गई थी। इस तरह 12 से अधिक उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से 52 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। बच्चे के जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

आज 12 से 14 साल के बच्चों को इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
एसएन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, ईएसआई हास्पिटल, लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय, शहरी स्वास्थ्य केंद्र बुंदूकटरा, विभव नगर, जीवनी मंडी, मोती महल, जगदीशपुरा रकाबगंज उत्तर, रकाबगंज दक्षिण, ताजगंज, यमुनापार, शाहगंज, द्वितीय, हरीपर्वत पश्चिम, छत्ता, लोहामंडी प्रथम, नगला पदी, शाहगंज प्रथम, लोहामंडी द्वितीय, हरीपर्वत पूर्व, सिकंदरा, मंटोला, नरायच, सेवला, नाई की सराय, नरीपुरा, नया घेर, राम नगर, नगला बूढ़ी, बल्केश्वर, इस्लाम नगर, देवरी रोड, दहतोरा मोड।
ग्रामीण क्षेत्र
सीएचसी अकोला, सैंया, जैतपुर कला, बरौली अहीर, एत्मादपुर, खेगराढ़, पिनाहट, बाह, अछनेरा, किरावली, बटेश्वर, बिचपुरी, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, जगनेर, खंदौली, आंवलखेड़ा, शमसाबाद।