आगरालीक्स …आगरा में अभी एमजी रोड से न जाएं, आगरा कॉलेज से कलेक्ट्रेट से लगा भीषण जाम। एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के लिए निकाला जुलूस, बुल्डोजर भी।

आगरा फिरोजाबाद एमएलसी सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे के नामांकन के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वाल्मीकि वाटिका सुभार्ष पार्क पर लोग एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के साथ नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे का काफिला आगे बढ़ा। जुलूस में बुल्डोलर आकर्षण का केंद्र रहा। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, गूंजने लगा। बड़ी संख्या में लोग भाजपा प्रत्याशी को नामांकन कराने के लिए जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।

एमजी रोड पर लगा भीषण जाम
एमएलसी पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे के नामांकन के लिए 11 बजे के बाद वाल्मीकि वाटिका पर समर्थक जुटने लगे। 12 बजे के बाद आगरा कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक जाम लग गया। कुछ ही देर में सांई की तकिया तक वाहन जाम में फंस गए। जुलूस में गाड़ियों की संख्या अधिक होने से भी जाम लग गया। तमाम लोग पैदल भी जुलूस के साथ जा रहे हैं, इससे एमजी रोड पर जाम लगा हुआ है।