
इलाहाबाद बैंक के जोनल कार्यालय में कार्यरत शील कुमार लोहामंडी के पुनियापाडा में रहते हैं। वे कुछ समय से परेशान चल रहे थे। रविवार को छुटटी थी, सोमवार को उन्हें बैंक जाना था। सुबह परिजनों ने कमरा खोला तो उनकी हालत को देखकर होश उड गए। मुंह से झाग निकल रहे थे, परिजन उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। वहां शील कुमार को म्रत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्वाइजन खाने से मौत हुई है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि शील कुमार कुछ समय से डिप्रेशन के शिकार थे। मौत के कारण जानने के लिए पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।
कपडा कारोबारी की मौत
वहीं, सोमवार को एक कपडा कारोबारी का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। बल्केश्वर निवासी कपडा कारोबारी घनश्याम अपने घर में कमरे में पंखे से फांसी के पफंदे पर झूलते मिले। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वृंंदावन के गेस्ट हाउस में मौत
मथुरा के वृंंदावन में इस्कॉन मंदिर के पास निकुंज आश्रम से सोमवार को विदेशी टूरिस्ट का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि 50 साल के बिरहान उमरजकोव bकजाकिस्तान से वृंंदावन घूमने आए थे और आश्रम में रुके थे। सुबह कमरे की सफाई के लिए जब दरवाजा खटखटाया गया तो कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा खुलवाकर देखा गया तो अंदर टूरिस्ट का शव पड़ा था। आश्रम के मैनेजर शिवशरण अवस्थी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment