आगरालीक्स…महिला सिपाही और उसके पति ने खाया जहर. दोनों की हालत गंभीर. पुलिस कर रही मामले की जांच
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में शनिवार को महिला सिपाही और उसके पति ने जहर खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हे. घटना के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है.

ये है मामला
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में पूनम राजपूत कांस्टेबल के रूप में तैनात है. इसका पति नीतेंद्र प्राइवेट नौकरी करता है. लॉकडाउन में नीतेंद्र की नौकरी छूट गई जिसके बाद वह अपनीपत्नी और बच्चों के साथ सिरसागंज थाना क्षेत्र में फायर स्टेशन के पास बने सरकारी आवास में रहता था. नीतेंद्र मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है. गुरुवार को इनके बेटे का जन्मदिन था. उसका जन्मदिन मैनपुरी में ही मनाया गया. शुक्रवार शाम को ही ये लोग वापस आए. बताया जाता है कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर इनमें विवाद हो गया. इससे गुस्सा होकर नीतेंद्र ने जहर खा लिया. बच्चों द्वारा जानकारी मिलने पर पूनम ने भी जहरखा लिया. घर में चीख पुकार मचने पर आसपास रहने वाले पुलिसकर्मी भी वहां आ गए. दोनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पता नहीं चल सका है. मामले की जांच की जा रही है.