आगरालीक्स…आगरा के सीनियर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय धवन को GOFCON 2022 में मिला प्रशंसा पुरस्कार. डॉ. धवन द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन को अन्य चिकित्सकों ने सराहा…
आगरा के सीनियर हड्डी रोग, ट्रॉमा एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संजय धवन को हड्डी रोग विशेषज्ञों के अंतर्राष्ट्रीय समागम GOFCON 2022 के दौरान चिकित्सका के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के चलते 26 मार्च को प्रशंसा पुरस्कार दिया गया. यह पुरस्कार उन्हें पटना में डिप्टी सीएम रेनू देवी द्वारा दिया गया. डॉ. धवन द्वारा हड्डी रोगों में प्रयुक्त विभिन्न विधियों के तीन प्रस्तुतीकरण दिए गए, जिन्हें वहा बैठे अन्य चिकित्सकों द्वारा सराहा गया जो कि हड्डी रोगों की व्याधियों के लिए एक वरदान की तरह साबित हुए हैं.

वर्तमान में डॉ. धवन इंडियर आर्थोपेडिक एसोसिएशन (आईओए) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं. इसके सााि ही आईओए की ट्रॉमा कमेटी के चेयरमैन भी हैं.