आगरालीक्स.... आगरा में ताजमहोत्सव में तेरी मिट्टी में मिल जावां फेम बी प्राक के गानों पर युवा हुए बेकाबू, पुलिस को फटकारनी पड़ी लाठी। बी प्राक के गानों पर जमकर थिरके युवा, बी प्राक ने ताजमहोत्सव की बालीवुड नाइट में जमकर धमाल मचाया। आगरा के ताजमहोत्सव में अंतिम दिन मंगलवार को बालीवुड नाइट आयोजित की गई। जैसे ही ताजमहोत्सव के मंच पर पंजाबी सिंगर बी प्राक पहुंचे, युवा उनकी आवाज सुनने के लिए बेकाबू हो गए। आगे की सीट पर बैठने के लिए धक्कामुक्की होने लगी, पुलिस ने बमुश्किल युवाओं को कंट्रोल किया। इसके बाद बी प्राक ने प्रस्तुति दी। बी प्राक ने एक के बाद एक गानों को अपनी आवाज दी, युवा बी प्राक के गानों पर थिरकने लगे। युवाओं ने केसरी मूवी के गाने ऐ मेरी ज़मीं महबूब मेरी मेरी नस-नस में तेरा इश्क बहे फीका ना पड़े कभी रंग तेरा जिस्मों से निकल के खून कहे तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां इतनी सी है दिल की आरजू की फरमाइश करने लगे। युवाओं की भीड़ मंच की तरफ जाने लगी।

पुलिस को फटकारनी पड़ी लाठी बी प्राक के गानों से युवाओं में जोश भर गया, युवाओं की भीड़ मंच की तरफ जाने लगी। भीड़ के हंगामा मचाने और अनियंत्रित होने पर पुलिस को लाठी फटकारी पड़ी, इसके बाद युवा शांत हुए। देर रात तक बी प्राक की प्रस्तुति पर युवा धमाल मचाते रहे। तीन दिन के लिए बढ़ा ताजमहोत्सव, टिकट 20 रुपये जिन लोगों ने अभी तक ताज महोत्सव नहीं देखा है या देखने की इच्छा है उन लोगों के लिए अच्छी खबर है. शिल्पग्राम पर लगने वाला ताज महोत्सव अब तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. पर्यटकों के लिए यह फैसला लिया गया है. 20 मार्च से शुरू हुआ ताज महोत्सव 29 मार्च को समाप्त हो गया. कमिश्नर अमित गुप्ता ने इसके समापन की घोषणा तो कर दी लेकिन डिमांड पर अब महोत्सव को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है. वहीं टिकट 50 रुपये थी इसे 20 रुपये कर दिया गया है।