आगरालीक्स …..आगरा के न्यूजपेपरों का 30 मार्च का रिव्यू, आगरा में रोटी के लिए मुहताज रामबाबू पराठे वाले की पत्नी. सीएम योगी ने कहा पक्ष, प्रतिपक्ष मिलकर बनाएंगे नया उत्तर प्रदेश.
आगरा के न्यूजपेपरों में आज प्रकाशित खबरें
पीएम मोदी ने कहा, गरीबों के लिए बने दो करोड़े घर की महिलाएं मालकिन
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए पीसीएम फिर जरूरी
सीएम योगी ने कहा पक्ष, प्रतिपक्ष मिलकर बनाएंगे नया उत्तर प्रदेश
कैंसर की 44 दवाओं का मार्जिन तय, कीमतें घटाईं

अमर उजाला
विवि के दीक्षांत समारोह में बेटों से आगे निकली बेटियां, बेटियों को मिले ज्यादा मेडल
विवि के दीक्षांत समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, मेडल मिला यह बड़ी बात, अपने जीवन को मॉडल बनाएं
आगरा में नौ दिनों में पेट्रोल 5.59 रुपये और डीजल 5.62 रुपये बढ़ा
रोटी के लिए मुहताज रामबाबू पराठे वाले की पत्नी,
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामबाबू पराठे वाले की पत्नी समित्रा कह रहीं हैं कि हमारी हालात तो भिखारी से भी बदतर हो गई है। बालूगंज में 40 साल पुराने रामबाबू पराठे वालों की दुकान है, देसी घी के पराठे के लिए रामबाबू पराठे वाले जाने जाते हैं। रामबाबू की पत्नी सुमित्रा वीडियो में कह रहीं हैं कि आठ साल पहले पति की मौत हो गई, इसके बाद से परिवार वालों ने दुकान ले ली। घर से निकाल दिया, इसलिए लोगों के घरों में झाडू पौंधा लगाकर पेट भर रहीं हैं, सुमित्रा का बेटा छत से गिर गया है। वह एसएन में भर्ती है, उसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और खाना भी एक संस्था ही उपलब्ध करा रही है।
दैनिक जागरण
बी पराक के सुरों पर झूमे दर्शन, पुलिस ने फटकारीं लाठियां बी पराक बोले ओ मम्मी मुझे बचाओ
ताजमहोत्सव का हुआ समापन, तीन दिन बढ़ा शिल्प मेला, टिकट 50 रुपये से कम कर 20 रुपये की गई
जीएसटी पर छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग
आईटी पार्क जल्द बनने की उम्मीद
गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 42.4 डिग्री पहुंचा
हिंदुस्तान
अभिषेक बच्चन पहुंचे सेंट्रल जेल, मूवी दसवीं की हुई स्क्रीनिंग
गधापाड़ा जीवनी मंडी में नहीं हुई जलापूर्ति
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
गर्मी से बुरा हाल, बच्चे हो रहे हीट स्ट्रोक का शिकार