आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएच.डी. की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित।
अधिष्ठाता शोध प्रोफेसर विनीता सिंह ने बताया कि प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी के निर्देश पर पीएच.डी. की प्रवेश परीक्षा दिनांक 9 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी । प्रवेश परीक्षा में 4000 विद्यार्थियों के आवेदन पत्र अब तक प्राप्त हो चुके हैं । परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से दिनांक 5 अप्रैल 2022 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।

दो घंटे की होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी एक प्रश्न पत्र शोध प्रविधि का होगा और दूसरा अभ्यर्थी के विषय से संबंधित होगा । प्रत्येक प्रश्नपत्र में 50 अंक होंगे , जो सभी अनिवार्य होंगे ।
प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा । इस प्रकार दोनों प्रश्नपत्रों को मिलाकर विद्यार्थियों को अधिकतम 200 में से अंक प्रदान किए जाएंगे । नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी ।
इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगरा में ही विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा ।
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर , पालीवाल पार्क परिसर और सेंट जॉन्स कॉलेज , आरबीएस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज का टेक्निकल केंपस आदि केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित आयोजित होगी ।