आगरालीक्स…आगरा के इस टोल प्लाजा पर कल से 10 प्रतिशत बढ़ रहा टोल शुल्क. जानिए अब क्या होंगी नई दरें…
ग्वालियर रोड स्थित जाजऊ टोल प्लाजा पर कल से अगर आप गुजरेंगे तो आपको दस प्रतिशत अधिक टोल शुल्क अदा करना होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई द्वारा शुक्रवार से यहां दस प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. एनएचएआई के प्रभारी अधिकारी अभिषेक कुमार के अनुसार कार, जीप, हल्के व व्यावसायिक वाहनेां के अलावा , बस ट्रक, छह व सात एक्सल के वाहनेां के लिए बढ़ी हुई टोल शुल्क सूची बुधवार को जारी की गई है. हालांकि अभी आगरा दिल्ली स्थित रायभा टोल और फतेहपुर सीकरी—जयपुर रोड स्थित कौरई टोल पर अभी कोई दरें नहीं बढ़ाई गई हैं. इन दोनों टोल प्लाजा पर सितंबर से दरों में बदलाव संभावित है.

ये होंगी नई दरें
- कार, जीप, वैन व हल्के वाहनों के लिए सिंगल साइड 90 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 135 रुपये दर होगी. एक माह में 50 सिंगल यात्रा पर 2965 रुपये शुल्क देय होगा.
- हल्के व्यावसायिक वाहनों की सिंगल यात्रा के 300 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 215 रुपये दर होगी. एक माह में 50 सिंगल यात्रा पर 4790 रुपये शुल्क देय होगा.
- बस, ट्रक डबल एक्सल के लिए सिंगल यात्रा 330 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 450 रुपये दर होगी. एक माह में 50 सिंगल यात्रा पर 10035 रुपये शुल्क देय होगा.
- चार से छह एक्सल ट्रक के लिए सिंगल यात्रा 470 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 710 रुपये दर होगी. एक माह में 50 सिंगल यात्रा पर 15735 रुपये शुल्क देय होगा.
- सात से अधिक एक्सल ट्रक के लिए सिंगल यात्रा 575 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 860 रुपये दर होगी. एक माह में 50 सिंगल यात्रा पर 19155 रुपये शुल्क देय होगा.
.