Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Agraits upset due to rising prices of petrol and diesel…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agraits upset due to rising prices of petrol and diesel…#agranews

280

आगरालीक्स…आगरा में जिस तरह तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गर्मी लगातार बढ़ रही है, 2022 में पहली बार पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है, जानिए क्या बोले लोग

जिस तरह जिले का तापमान बढ़ रहा है उसी तरह पेट्रोल और डीजल में दामों में भी गर्मी लगातार बढ़ रही है। साल 2022 में यह पहली बार है जब पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं। इससे अब आगरावासी कराहने लगे हैं। जानिए लोगों का क्या है कहना

आगरा में इससे पहले नवंबर 2021 में पेट्रोल की कीमत 100 रूपये के पार पहुंची थी। वहीं साल 2022 में यह पहली बार है जब एक बार फिर पेट्रोल की कीमत बुधवार को 100 रूपये प्रति लीटर को पार कर गई। गुरूवार को कीमतें फिर बढीं और पेट्रोल की कीमत 101.43 रूपये पर आ गई है। इधर डीजल भी शतक के इंतजार में है, क्योंकि इस समय डीजल की कीमत 92.98 रूपये प्रति लीटर पहुंच गई है और बढ़ोत्तरी जारी है।

सिकंदरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे कार चालक गौरव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी तो पूरी दुनिया में हो रही है तो यहां भी होनी है। हमारी जेब पर तो असर हो रहा है पर क्या कर सकते हैं।

बाइक सवार अंकित ने कहा कि मध्यमवर्गीय लोग जो रोज कमाने-खाने वाले हैं उनकी स्थिति खराब होती जा रही है। बढ़ते दामों को देख चिंता होने लगी है कि आगे कैसे चलेगा पता नहीं।

छीपीटोला निवासी आदित्य ने कहा कि महंगाई ने कमर तोड़ दी है। सिलेंडर भी महंगा हो रहा है। पेटोल और डीजल महंगा हो रहा है। इससे टांसपोर्टेशन भी महंगा होगा और ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सभी चीजें महंगी होंगी।

बल्केश्वर निवासी शुभम का कहना है कि अब तो घर वालों ने गाडी ले जाने से मना करना शुरू कर दिया है।

बहरहाल पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से आम जनता काफी परेशान नजर आ रही है। हर किसी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम घटने चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ansh from Agra go missing in Ganga, Rishikesh, Family has been distressed for five days

आगरालीक्स…आगरा का मासूम अंश ऋषिकेश में कहां खो गया, परिवार पांच दिन...

आगरा

Agra Metro Update: Deck sheet work for the Rawli steel span completed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक संरचना और स्टेशन निर्माण का कार्य...

आगरा

Agra Weather: Agra is expected to experience severe cold starting tomorrow. Fog is also likely

आगरालीक्स…आगरा में कल से भीषण ठंड के आसार. कोहरा भी छाएगा. जानें...

आगरा

Agra News: Two trains running from Agra to Jhansi will be cancelled on December 1st and 2nd

आगरालीक्स…आगरा कैंट से झांसी जाने वाली दो ट्रेने एक और दो दिसंबर...

error: Content is protected !!