Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Top 10 News of Agra on 31st March 2022…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Top 10 News of Agra on 31st March 2022…#agranews

114

आगरालीक्स…आगरा में 31 मार्च की 10 मुख्य खबरें…गुरुवार को तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तो पुलिस ने शहर की दो बड़ी चोरियां का खुलासा किया. डॉक्टरों की स्ट्राइक से इलाज के लिए मरीज भटके तो आज रात से बढ़ जाएगा टोल टैक्स….

  • आगरा में आज अस्पताल—क्लीनिक सब बंद रहे, इमरजेंसी सेवाएं ठप होने से भटके मरीज, डॉक्टरो ने दो टूक कहा, शासन—प्रशासन सुरक्षा सुनिश्चित करे. ऐसे भयावह माहौल में नहीं कर सकते काम
  • शेयर मार्केट में 60 लाख रुपये डूबे तो गैंग बना लिया. आनलाइन हथियार मंगाए और यूट्यूब से सीखा चोरी करना, लेकिन पहली वारदात में ही चढ़ गए पुलिस के हत्थे…24 घंटे में सुनार की दुकान पर हुई चोरी का खुलासा
  • आगरा में लोहा व्यापारी के यहां हुई 27 लाख की चोरी पड़ोसी ने की. पुलिस ने दो आरोपी पकड़े लेकिन बरामद हुए सिर्फ एक लाख 45 हजार रुपये
  • आगरा में कल शाम को लगेगी प्रसव पूर्व गर्भ पाठशाला. श्री अरबिंदो सोसायटी (आगरा शाखा), आगरा विकास प्राधिकरण, आईएमए और एओजीएस के संयुक्त बैनर तले जनहित में की जा रही पहल
  • ग्वालियर रोड स्थित जाजऊ टोल प्लाजा पर कल से अगर आप गुजरेंगे तो आपको दस प्रतिशत अधिक टोल शुल्क अदा करना होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई द्वारा शुक्रवार से यहां दस प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं
  • 15 साल से पुरानी गाड़ी चलाना अब महंगा पडे़गा। संभागीय परिवहन विभाग और वाहनों से जुडे़ कई नियम एक अप्रैल से बदलने जा रहे हैं। इसके तहत गाड़ियों की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन फीस और टैक्स बढ़ जाएगा। 15 वर्ष पुरानी गाड़ी के री- रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी संबंधित परिवहन कार्यालय से लेनी होती है जबकि इसके दूसरे जनपद में रजिस्ट्रेशन का नियम है। अब दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने पर आठ गुनी फीस देनी होगी।
  • गुरुवार को भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
  • आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएच.डी. की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित। अधिष्ठाता शोध प्रोफेसर विनीता सिंह ने बताया कि प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी के निर्देश पर पीएच.डी. की प्रवेश परीक्षा दिनांक 9 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी ।
  • जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में 3601 सैंपल की जांच की गई। वहीं, कोरोना का एक नया केस मिला है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ठीक भी हुआ है।
  • आगरा में बिल्डर को 1.25 करोड़ का फायदा पहुंचाने पर आवास विकास परिषद, आगरा के संपत्ति प्रबंधक और एक लेखाकार निलंबित।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!