आगरालीक्स ….आगरा में कॉलोनी में बिना लाइसेंस के चल रही केमिकल फैक्ट्री पर छापा, उदय केमिकल वक्र्स सील, फिनाइल और हेयर आयल फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के किया जा रहा था तैयार।

मैनपुरी में उदय चमेली हेयर आयल और जर्मोकिल ब्लैक ब्रांड से बिक रही फिनाइल के सैंपल लिए गए थे। जांच में सैंपल मिस ब्रांड निकले। आगरा के सहायक आयुक्त औषधि एके जैन के निर्देशन में औषधि विभाग की टीम ने उदय केमिकल वक्र्स ए 281 ट्रांस यमुना कालोनी में छापा मारा, उदय केमिकल वक्र्स के संचालक हरिओम अग्रवाल ने अपने घर में नीचे फैक्ट्री बना रही थी और पहली मंजिल पर रहते थे। संचालक फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं दिखा सके। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा के अनुसार, छापे के दौरान फिनाइल ब्रांड नेम जर्मोकिल ब्लैक 450 एमएल की कैन, उदय चमेली हेयर आयल, उदय अलमंड हेयर आयल की बोतल। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले 140 आयल के साथ ही उपकरण और खाली बोतल जब्त कर फैक्ट्री में ही सील कर कर दिया।