आगरालीक्स…. आगरा की मार्च की गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, एक अप्रैल की सुबह राहत लेकर आई, जानें कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम।
आगरा में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, इससे पहले 4 मार्च 2004 में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह मार्च महीने में अधिकतम तापमान का नया रिकॉर्ड बन गया, मार्च में अभी तक 42.5 डिग्री तक तापमान नहीं पहुंचा है।

एक अप्रैल की सुबह ठंडी हवा
आगरा में मार्च की गर्मी के बाद एक अप्रैल को सुबह गर्मी से राहत मिली, ठंडी हवा चली और बादल भी छाए। सात बजे तक मौसम अच्छा रहा। लेकिन जैसे ही धूप निकली, तापमान बढ़ने लगा है।
चार अप्रैल तक चलेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में चार अप्रैल तक लू चलेगी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। 42 डिग्री तक तापमान रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
01-Apr 22.0 42.0 Heat Wave
02-Apr 23.0 41.0 Heat Wave
03-Apr 23.0 41.0 Heat Wave
04-Apr 24.0 41.0 Heat Wave
05-Apr 25.0 42.0 Mainly Clear sky
06-Apr 26.0 42.0 Mainly Clear sky