आगरालीक्स …..आगरा में पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी पर 11 रुपये और पीएनजी पर भी रेट बढ़े। जानें आज क्या हैं रेट।
आगरा में 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को आगरा में एक लीटर पेट्रोल के रेट 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 92.95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। 10 दिन में आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट आठ बार बढ़े हैं। 22 मार्च से पहले आगरा में पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये थे।

सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढ़े
पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं। सीएनजी के रेट 11.03 रुपये और पीएनजी के रेट 6.50 रुपये बढ़े हैं। इस तरह आगरा में अब सीएनजी के रेट 72.50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 83.53 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। जबकि पीएनजी के रेट 6.50 रुपये बढ़े हैं। इस तरह पीएनजी के रेट 38.50 रुपये से बढ़कर 45 रुपये तक पहुंच गए हैं। जबकि पीएनजी के स्लैब दो की श्रेणी में 8.04 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। पहले रेट 45.09 रुपये थे ये बढ़कर 53.13 रुपये हो गए हैं।
फैक्ट्री की सप्लाई वाली पीएनजी के रेट भी बढ़े
फैक्ट्री में सप्लाई हो रही गैस की कीमत पहले 75.62 रुपये थे इसमें 6.92 रुपये बढ़े हैं और अब नई कीमत 82.54 रुपये हो गए हैं।
आगरा में आज के रेट
पेट्रोल 101.40 रुपये
डीजल 95.02 रुपये
सीएनजी 83.53 रुपये प्रति किलो
पीएनजी 45 रुपये