आगरालीक्स …..आगरा में गर्ल फ्रेंड ने बात करना बंद कर दिया तो युवक उसके घर पहुंच गया। उसे घर से बाहर खींच लाया, फायरिंग कर भाग गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के एत्माउददौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक पहुंचा, उसने युवती को घर से बाहर खींच लिया, उसके साथ मारपीट की। युवक के हाथ में तमंचा था, तमंचे की बट से युवती के सिर में एक के बाद एक कई बार कर दिए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग जुटने लगे, युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी, इससे लोग सतर्क हो गए। इसी बीच युवक भाग गया।

युवती ने बात करना बंद किया तो तिलमिला उठा सिरफिरा युवक
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले युवक से जान पहचान थी, युवक मोबाइल फोन से युवती से बात करता था लेकिन पिछले छह महीने से युवक युवती से बात नहीं कर रहा था। इससे युवक तिलमिला उठा, वह शुक्रवार को युवती के घर पहुंच गया। उधर, इस घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी विकास कुमार सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो