आगरालीक्स…आगरा में आज नदी किनारे यमुना महोत्सव में भीड़ जुटी. आगरा के सभी प्राचीन मंदिरों के महंतों ने की यमुना महाआरती
7 वर्ष पूर्ण होने पर रिवर कनेक्ट ने यमुन आरती पॉइंट पर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन और विराट महा आरती के माध्यम से यमुना शुद्धिकरण के प्रयासों को धारदार और प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया. याद रहे यमुना आरती 1 अप्रैल 2015 से निरंतर जारी है. नित्य आरती सभा के माध्यम से शहर वासियों को यमुना नदी से जोड़ने का प्रयास अनवरत चल रहा है. आगरा वासी यमुना नदी की गौरवशाली इतिहास और संस्कृति परंपराओं को नजरअंदाज करने लगे थे. भजन संगीत नृत्य त्योहार का आयोजन पतंगबाजी आदि लुप्त होने लगे थे. रिवर कनेक्ट कैंपिंग अभियान ने इन अमूल्य परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया. रिवर कनेक्ट कैंपिंग निरंतर मांग करता रहा है कि यमुना नदी में 12 महीने जल प्रभावित को हमारे हिस्से का पानी आगरा को मिले. घाटों का जीवन उद्धार हो, प्रदूषण गंदगी की सफाई हो, नाले बंद किए जाएं, डूब क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त कराए जाएं. आगरा की मुख्य मांग बैराज, जल्द से जल्द आगरा में निर्माण शुरू हो. हमारा लक्ष्य है कि यमुना नदी एक जीवित नदी के रूप में संस्कृति की पोशाक धारण कर ही रहे. स्थिति ऐसी बनी रहे इसका खोया वैभव वापस हो नदी जलचर पशु पक्षी हरियाली सुरक्षित रहे.

आज के कार्यक्रम में यह लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे.
मथुराधीश महंत नंदन श्रोत्रिय, यमुना आरती महंत जुगल श्रोत्रिय, वरिष्ठ डॉ एके भट्टाचार्य, डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, शाहतोष गौतम, दिनेश शर्मा, राहुल, दीपक राजपूत, विशाल, गौरव राजावत, भरत शर्मा, प्रदीप खंडेलवाल, रोहित गुप्ता, शशिकांत उपाध्याय, जगन प्रसाद तेहरिया, दिलीप भारद्वाज, सुशील गोस्वामी, धर्मेंद्र, अभिनव भार्गव (मोंटू ), शरद शर्मा, अजय, संजू बंसल.
महिलाओ में सुनंदा भट्टाचार्य, अनीता पाठक, ममता गोयल, आशा चौहान, यामिनी मिश्रा, पूर्णिमा, सोनिया, राधिका, सारिका, आकांशा सिंह, रेनू यादव, राधा शर्मा, हेमलता अग्रवाल, निधी, कृष्णा, शशि श्रोत्रिय, विशाखा शर्मा, सोनिया राजपूत, तपस्या, शबाना खंडेलवाल आदि.