आगरालीक्स ….आज आगरा में सबसे गर्म दिन रहेगा, जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान। धूप निकल आई है और अभी मौसम अच्छा है।
आगरा में सुबह का तापमान बढ़ने लगा है, इससे गर्मी और बढ़ गई है। दोपहर में लू चल रही है। शनिवार को सुबह सात बजे के बाद धूप निकल आई है और गर्मी है। जैसे जैसे सूरज की किरणें तेज होंगी, गर्मी बढ़ने लगेगी। आज लू भी चलेगी, अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

45 डिग्री तक पहुंचेगा दोपहर का तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा का तापमान लगातार बढ़ेगा, सात अप्रैल तक आगरा का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
02-Apr 24.0 43.0 Heat Wave
03-Apr 25.0 44.0 Heat Wave
04-Apr 25.0 44.0 Mainly Clear sky
05-Apr 24.0 44.0 Mainly Clear sky
06-Apr 24.0 45.0 Mainly Clear sky
07-Apr 25.0 45.0 Mainly Clear sky