आगरालीक्स….. ताजमहल देखने वाले सतर्क रहें, लपका गैंग टूरिस्टों से पैसे लेकर लाइन में लगे बिना टिकट थमा रहे हैं। जांच में टिकट पहले इस्तेमाल की हुई निकल रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को ताजमहल देखने के लिए महाराष्ट्र से पर्यटकों का ग्रुप आगरा आया। शाम चार बजे ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे, ग्रुप में 300 पर्यटक थे। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर प्रवेश के दौरान उनकी टिकट स्कैन की गई, इसमें 172 टिकट ऐसी मिली जो पहले किसी पर्यटक द्वारा इस्तेमाल की जा चुकी हैं। पर्यटकों को गेट पर रोक दिया गया, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसे लेकर हंगामा हुआ।

300 रुपये में लपकों ने दी टिकट
पुलिस पहुंच गई, पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने 300 रुपये में एक टिकट बाहर घूम रहे लपकों से खरीदी थी। जबकि ताजमहल में मुख्य मकबरे की टिकट के रेट भी शामिल कर लिए जाएं तो 250 रुपये की टिकट आती है। इस तरह ताजमहल में पर्यटकों के साथ टिकट के नाम पर ठगी का खेल चल रहा है।
सांकेतिक फोटो