
कस्तूरबा बालिका विद्यालय, अकोला में छात्राएं पढती हैं, यह आवासीय कॉलेज हैं। शुक्रवार को यहां छात्राओं को खाने में चावल और राजमा दिए गए। इसे खाने के कुछ देर बाद ही 6 छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी दस्त और बेचैनी होने लगी। इस पर शिक्षकों के होश उड गए, सूचना पर बीएसए सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र, अकोला पर भर्ती कराया है। वहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।
जगनेर और बाह के बच्चे हो चुके हैं बीमार
चुस्की खाने से जगनेर और शर्बत पीने से बाह में बच्चे बीमार हो गए थे। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया था। बच्चों के बीमार होने के पीछे दूषित पानी का सेवन था।
गर्मी में खाने का रखें विशेष ध्यान
गर्मी में खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, दूषित खान और पेय पदार्थ का सेवन करना घातक हो सकता है। इससे कई बार जान तक जा सकती है।
Leave a comment