
गुरुवार को एसपी सिटी सुशील घुले ने प्रेसवार्ता में बताया कि विजय नगर लोहामंडी के बाग अंता निवासी बदमाश नरेंद्र उर्फ नंदू की दोस्ती मुन्नी देवी की नौकरानी की पोती से थी। वह गंगेश्वर कैंपस में ही काम करती थी। नरेंद्र ने उससे लूट के लिए किसी का घर बताने को कहा था। किशोरी को पता था कि गंगेश्वर कैंपस विजय नगर रिंग रोड पर मुन्नी देवी दोपहर में अकेली रहती हैं। छह मई को हार्डवेयर कारोबारी विनय गर्ग अपनी बेलनगंज स्थित शॉप पर गए थे.उनका बेटा वात्सल्य बोदला स्थित शोरूम पर था. उनकी पत्नी सरिता और बेटी मणि दिल्ली गए हुए थे. घर पर कारोबारी की मां मुन्नी अकेली थी। तकरीबन 2:45 बजे नरेंद्र, रोहित और राहुल बाइक से आए। किशोरी ने मुन्नी देवी से गेट खुलवाया। राहुल और नरेंद्र अंदर चले गए। नरेंद्र ने घुसते ही मुन्नी गर्ग के मुंह पर कपड़ा डालकर उन्हें अंदर खींचकर ले गया। उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। राहुल ने पूरा घर खंगाला। रोहित बाहर खड़ा रहा। 3:30 बजे तीनों लूट के बाद भाग निकले।
हिस्ट्रीशीटर है राहुल
हरीपर्वत थाने का हिस्ट्रीशीटर राहुल और रोहित और नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है।
नरेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। नरेंद्र ने 2013 में घटिया में लूट की वारदात की थी। वह कई और वारदात भी कर चुका है। राहुल पर भी छह से ज्यादा मुकदमे में है। वहीं नौकरानी की पोती नाबालिग है, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल टेस्ट भी कराएगी।
Leave a comment